फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   charas

गलू में बाइक सवार से चरस बरामद

Sun, 20 Dec 2020 10:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
charas
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार दो युवकों से 94 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज करते हुए दो को हिरासत में लिया है। जोगिंद्रनगर पुलिस का दल शनिवार सायं करीब सवा पांच बजे गलू नामक स्थान पर तैनात था। उसी दौरान मंडी की ओर से एक बाइक को तलाशी के लिए रोका गया। इसमें बैठे दो युवकों के कब्जे से पुलिस को 94 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20,29 के तहत मामला दर्ज करते हुए दोनों युवाओं को हिरासत में लिया है। इसमें एक युवक नाबालिग है, जिसे परिजनों के हवाले कर दिया है। दूसरे आरोपी की पहचान अक्षय कुमार (18) गांव घिरथोली बैजनाथ जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। डीएसपी पधर लोकेंद्र सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed