{"_id":"614235ea8ebc3e327e44dcc9","slug":"chandigarh-manali-highway-closed-due-to-landslide-near-aut-mandi-news-sml3839545124","type":"story","status":"publish","title_hn":"औट के पास भूस्खलन होने से चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
मंडी फटाफट
चंडीगढ़-मनाली उच्च मार्ग पर हुए भूस्खलन के बाद सड़क पर लगा वाहनों का लंबा जाम।
- फोटो : Mandi
Link Copied
नगवाई/ पंडोह (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली उच्च मार्ग पर औट के संदली मोड़ के पास भूस्खलन होने से हाईवे यातायात के लिए बंद हो गया। इसे देर सायं तक बहाल नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार सायं करीब पौने छह बजे चंडीगढ़-मनाली उच्च मार्ग पर अचानक पहाड़ी से भूस्खलन के साथ चट्टानें गिर गईं। इससे हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कुल्लू-मनाली घूमने निकले सैकड़ों पर्यटकों को मायूसी का सामना करना पड़ा। रुक-रुक कर भूस्खलन होने के कारण देर सायं तक मार्ग बहाल न होने से वाहनों को मंडी-बजौरा वाया कटौला मार्ग से रवाना किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान फोरलेन निर्माण में लगी मशीनरी की मदद से मार्ग बहाल करने की कोशिश की गई लेकिन रुक-रुक कर भूस्खलन होने से बहाली कार्य प्रभावित होता रहा। इसके चलते जिला प्रशासन द्वारा वाहनों को वैकल्पिक मार्ग मंडी-बजौरा वाया कटौला के रास्ते से रवाना किया गया। उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।