फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Chamba's red rice, Rajmah becomes the choice

चंबा के लाल चावल, राजमाह बने पसंद

Sat, 02 Apr 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Chamba's red rice, Rajmah becomes the choice
जोगिंद्रनगर मेले में चंबा जिला के तीसा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से सजाया स्टाल। - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्यस्तरीय जोगिंद्रनगर मेले में स्वयं सहायता समूह की ओर से बनाए गए घरेलू उत्पादों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। पहली बार चंबा से जोगिंद्रनगर पहुंची ईशा स्वयं सहायता समूह खंड तीसा की महिलाओं की ओर से निर्मित सफेद शहद और अखरोट गिरी 1000 रुपये प्रति किलो तक बिकी।
विज्ञापन

चंबा के पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी सजाए बैठी स्वयं सहायता समूह की महिला ममता ने बताया कि सफेद शहद शुगर के मरीज भी इस्तेमाल में ला सकते हैं। अखरोट गिरी को प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के बड़े महोत्सवों में भी बिक्री के लिए रखा जा रहा है।
विज्ञापन

ओडीसा, विशाखापट्टनम और मुंबई तक चंबा के पारंपरिक व्यंजन ग्राहकों की पसंद बने हुए हैं। प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय मेलों में लाखों रुपये की आमदनी तीसा स्वयं सहायता समूह को हुई है। मेले में चंबा चुख भी 330 रुपये प्रति लीटर बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाल चावल 200 रुपये प्रति किलो वहीं राजमाह ढाई सौ और साबुत माह 280 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। रामलीला मैदान में सजे सरस मेले में जिलेभर के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से तैयार घरेलू उत्पाद के अलावा घरों की साज-सजावट का सामान भी रखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed