{"_id":"69936686172d8ef0a80445e6","slug":"chalhar-team-won-the-title-of-cricket-competition-mandi-news-c-90-1-ssml1025-186240-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चलहर टीम ने जीता क्रिकेट स्पर्धा का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चलहर टीम ने जीता क्रिकेट स्पर्धा का खिताब
विज्ञापन
कोटली (मंडी)। तुंगल घाटी के चलहर खेल मैदान में महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य पर खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को चलहर टीम ने फाइनल मुकाबला अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में चार टीमों ने ग्रुप स्टेज में भाग लिया और सभी टीमों ने तीन-तीन मैच खेले। फाइनल मुकाबला ग्रुप स्टेज में टॉप में रही समराहण इलेवन और चलहर इलेवन के बीच खेला गया। समराहण ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 113 रन बनाए। इसमें राकेश ने 44 और अजय गुमराह ने 33 रनों का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए चलहर की टीम ने भी धुआंधार बल्लेबाजी की। चलहर की ओर से ओपनिंग करने आए होशियार ठाकुर और ज्ञानचंद ने 5 ओवर में ही मैच को अपनी टीम की झोली में डाल दिया। इसमें होशियार ठाकुर ने 67 और ज्ञानचंद ने 39 रनों का योगदान दिया। चलहर ने फाइनल मुकाबले को 10 विकेटों से अपने नाम किया। इस अवसर पर समाजसेवी सुरेंद्र ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए। उन्होंने दोनों विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहने और इसी तरह खेल भावना से खेल खेलने का आग्रह किया। संवाद