फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Chairperson Manju Devi and Vice-Chairperson Gaurav took the oath of secrecy.

Mandi News: अध्यक्ष मंजू देवी और उपाध्यक्ष गौरव ने ली गोपनीयता की शपथ

Fri, 03 Jul 2026 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Chairperson Manju Devi and Vice-Chairperson Gaurav took the oath of secrecy.
धर्मपुर (मंडी)। पंचायत समिति धर्मपुर की नवनिर्वाचित अध्यक्ष मंजू देवी एवं उपाध्यक्ष गौरव कुमार ने वीरवार को आयोजित गरिमामयी समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) धर्मपुर जोगिंदर पटियाल ने दोनों जनप्रतिनिधियों को विधिवत शपथ दिलाई। समारोह के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं। शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष मंजू देवी ने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्ठा के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति क्षेत्र के समग्र विकास, ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही सभी सदस्यों को साथ लेकर विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी। उपाध्यक्ष गौरव कुमार ने कहा कि पंचायत समिति के माध्यम से क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी सदस्यों के सहयोग से पंचायत समिति धर्मपुर विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed