फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Celebration in Dhanotu on making new development block

नया विकास खंड बनाने पर धनोटू में जश्न

Fri, 23 Jul 2021 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Celebration in Dhanotu on making new development block
नाचन के धनोटू में नया विकास खंड बनने की खुशी में विधायक का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : Mandi
गोहर (मंडी)। बल्ह की 14 और सुंदरनगर की 18 पंचायतों के लिए शेगली को नया विकास खंड बनाए जाने के कैबिनेट के निर्णय पर हर्ष का माहौल है। मंडी जिला में 11 के बजाय 12 विकास खंड होंगे। 32 पंचायतों वाला नया विकास खंड नाचन विस क्षेत्र में आएगा।
विज्ञापन

बड़ा क्षेत्र होने के कारण जन प्रतिनिधियों को यहां विकास करवाने के लिए मुश्किलें पेश आती थीं। अब नया विकास खंड बन जाने से यहां विकास को अधिक गति मिलेगी। शुक्रवार को नाचन के धनोटू में नए विकास खंड की खुशी में नाचन भाजपा ने खूब जश्न मनाया।
विज्ञापन

विधायक विनोद कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार का आभार जताया है।
नाचन में नया विकास खंड खुलने से स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने भी सरकार का आभार जताया है। नाचन भाजपा मंडल अध्यक्ष सोहन सिंह ठाकुर ने कहा है कि नए विकास खंड से नाचन की 32 पंचायतों में विकास गति पकड़ेगा। सुंदरनगर ब्लॉक में 48 और बल्ह ब्लॉक में अब 44 पंचायतें ही रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed