{"_id":"68c3f48d697d09103a094dc1","slug":"cdpo-sarkaghat-made-children-aware-mandi-news-c-90-1-ssml1045-169344-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सीडीपीओ सरकाघाट ने बच्चों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सीडीपीओ सरकाघाट ने बच्चों को किया जागरूक
विज्ञापन
टिहरा (मंडी)। क्षेत्र की अजय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरौन में शुक्रवार को एक दिवसीय जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर की अध्यक्षता प्रधानाचार्य लता पठानिया ने की। इस अवसर पर सीडीपीओ सरकाघाट संजीव गौतम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने बच्चों को साइबर क्राइम, नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा अधिनियम तथा पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी जानकारी दी। नशे से दूर रहने, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, सीट बेल्ट, हेलमेट का प्रयोग करने आदि के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक हाकम चंद पठानिया ने उनके बहुमूल्य विचारों और बहुमूल्य समय देने के लिए आभार व्यक्त किया। संवाद