फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   CCTV cameras will soon be installed at the black spot in Palace Colony.

Mandi News: पैलेस कॉलोनी के ब्लैक स्पॉट पर जल्द लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Tue, 27 Oct 2026 04:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 04:39 PM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will soon be installed at the black spot in Palace Colony.
वार्ड सभा में कमेटियों का गठन, स्वच्छता और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम के वार्ड नंबर नौ, पैलेस कॉलोनी में असुरक्षित स्थानों (ब्लैक स्पॉट) पर जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे क्षेत्र में निगरानी व्यवस्था मजबूत होने के साथ सुरक्षा व्यवस्था में भी सुधार होगा।
मंगलवार को गणपति मंदिर परिसर में महापौर एवं वार्ड पार्षद सुमन ठाकुर की अध्यक्षता में वार्ड सभा आयोजित की गई। इसमें वार्ड के विकास, स्वच्छता व्यवस्था और जनसमस्याओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान वार्ड कमेटी, स्वच्छता कमेटी सहित अन्य कमेटियों का गठन किया गया। वहीं, परिवार रजिस्टर से संबंधित छायाप्रतियां सत्यापन के लिए प्रस्तुत की गईं।
विज्ञापन

सभा में वार्डवासियों ने स्ट्रीट लाइट, पार्किंग, लावारिस पशुओं, ड्रेनेज और स्वच्छता से जुड़ी समस्याएं उठाईं। साथ ही इनके समाधान के लिए अपने सुझाव भी दिए। महापौर सुमन ठाकुर ने कहा कि वार्ड सभाएं स्थानीय समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बागवानी विभाग के प्रेम ठाकुर और कृषि विभाग के बीरी सिंह ने उपस्थित लोगों को अपने-अपने विभागों की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed