{"_id":"69176f74f9f5a742c500b44e","slug":"cctv-cameras-will-monitor-traffic-violations-mandi-news-c-90-1-ssml1025-176151-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: यातायात नियमों के उल्लंघन पर नजर रखेंगे सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: यातायात नियमों के उल्लंघन पर नजर रखेंगे सीसीटीवी
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पुलिस ने शहर के वनवे मंदिर रोड पर सीसीटीवी कैमरों से वाहन चालकों की निगरानी का निर्णय लिया है, ताकि यातायात नियमों की अवहेलना पर ठोस कार्रवाई की जा सके।
साथ ही पठानकोट-मंडी हाईवे पर यातायात संभालने के लिए स्वयंसेवी तैनात होंगे। इसकी कवायद पुलिस उच्चाधिकारियों ने शुरू कर स्थानीय पुलिस, व्यापार मंडल और समाज के प्रबुद्ध नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किए हैं। यातायात व्यवस्था को संभालने वाले स्वयंसेवियों को पुलिस की ओर से प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी।
पुलिस ने शहर की यातायात योजना में बदलाव के साथ मुख्य चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को जिम्मा सौंपने का निर्णय लिया है। डीएसपी पधर देवराज ने कहा कि स्थानीय कारोबारियों और वाहन चालकों के सहयोग करते ही अब शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में सुधार आ रहा है। वनवे मंदिर रोड में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी का निर्णय लिया है, ताकि यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ठोस कार्रवाई अमल में ला सके। संवाद