फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   cashless mandi city

मंडी में चाय की दुकान से लेकर ऑटो तक में चल रहा पेटीएम

Fri, 16 Dec 2016 10:15 PM IST
मंडी
मंडी Updated Fri, 16 Dec 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
cashless mandi city
मंडी शहर में ऑटो चालक ने शुरू की पेटीएम की सुविधा। - फोटो : अमर उजाला

मंडी। कैशलेस बनने की ओर मंडी शहर ने कदम बढ़ा दिए हैं। शहर में चाय की दुकान से लेकर ऑटो में पेटीएम की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा शोरूम व बड़ी दुकानों पर पेटीएम मशीनें लगा दी गई हैं। शहर में गिफ्ट सेंटर, कपड़े की दुकानें, मनियारी, ज्वेलरी, रेडिमेड कपड़े, होटलों, ढाबों, स्टेशनरी की दुकानों तक में पेटीएम की सुविधा मिल रही है। जिला प्रशासन भी इस दिशा में अग्रसर है।

विज्ञापन


उपायुक्त कार्यालय में सुगम केंद्र में भी पेटीएम की सुविधा शुरू की गई है। जिससे अब लाइसेंस और वाहन पंजीकरण फीस का भुगतना पेटीएम से कर सकते हैं। पेटीएम तथा पीएनबी यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट गेटवे) केडिट/डेबिट कार्ड के माध्यम से इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है। इसके अलावा नगर परिषद मंडी में करों का भुगतान जल्द ही पेटीएम अथवा स्वाइप मशीन से करने की सुविधा शहरियों को मिलेगी। नगर परिषद ने भी इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया है। नगर परिषद कार्यालय में जल्द ही स्वाइप मशीन और पेटीएम की सुविधा करदाताओं को मिलेगी। यहां पर भी जल्द ही शहरी स्वाइप मशीन अथवा पेटीएम के माध्यम से कर चुका सकेंगे। इसके लिए जिला में कुछेक निजी स्कूलों में पेटीएम सुविधा शुरू की गई है।
विज्ञापन


कोट्स...
शहर के विक्टोरिया ब्रिज के पास चाय की दुकान चलाने वाले विशाल ने कहा कि नोट बंदी के बाद से ही पेटीएम की सुविधा शुरू कर दी है। ग्राहकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। शुरुआत में कम लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे। अब लोगों का रुझान धीरे धीरे इस ओर बढ़ने लगा है। ऑटो चालक गोपाल ने कहा कि नोटबंदी के निर्णय के बाद पेटीएम की सुविधा शुरू की है। कैश की कमी का यह एक अच्छा तोड़ है। ग्राहक इसका लाभ उठा रहे हैं। इससे खुले पैसे के झंझट से भी छुटकारा मिल रहा है। कैशलेस व्यवस्था से सुविधा बढ़ गई है। गिफ्ट सेंटर के मालिक रमन कपूर ने कहा कि कैशलेस व्यवस्था से उपभोक्ताओं को अधिक सुविधा मिलेगी। इन दिनों कैश की कमी चल रही है। ऐसे में पेटीएम और स्वाइप मशीनें भुगतान का अच्छा जरिया है। ग्राहक पेटीएम से भुगतान करना पंसद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेडिमेड कपड़ों की दुकान के मालिक रजनीश कपूर ने कहा कि नोटबंदी से पहले ही पेटीएम की सुविधा दुकान में दे रहा हूं। पहले इसकी तरफ ग्राहकों का कम रुझान था। नोट बंदी के बाद से ग्राहक कैश की कमी के कारण पेटीएम का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं। नोटबंदी के बाद से पेटीएम के इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों में इजाफा हुआ है।
नगर परिषद मंडी की अध्यक्षा नीलम शर्मा ने कहा कि जल्द ही शहरियों को स्वाइप मशीन व पेटीएम की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। इस बारे में सभी पार्षदों व अधिकारियों से चर्चा की गई है ताकि लोगों को कर अदा करने में सुविधा हो सके।


पेटीएम के सेल्स एसोशिएट कपिल शर्मा ने कहा कि अब तक मंडी में 400 दुकानों में पेटीएम सुविधा शुरू की गई है। उपायुक्त कार्यालय में इस सुविधा को शुरू किया गया है। निजी स्कूलों में पेटीएम सुविधा का लोग फायदा उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed