{"_id":"667ec0b0330441b6dc0dc346","slug":"cash-and-jewelery-stolen-from-five-houses-in-nandi-and-kandhi-panchayats-mandi-news-c-90-1-ssml1045-129788-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नांडी और कांढी पंचायतों में पांच घरों से नकदी और आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नांडी और कांढी पंचायतों में पांच घरों से नकदी और आभूषण चोरी
Sat, 29 Jun 2024 07:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 29 Jun 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
गोहर (मंडी)। क्षेत्र की नांडी और कांढी पंचायतों में वीरवार रात को एक साथ पांच घरों में चोरी घटना सामने आई है। शातिरों पांच घरों से नकदी और सोने-चांदी जेवरात चुरा ले गए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार वीरवार रात को शातिरों ने कांढी पंचायत के दारण सेरी गांव में लक्ष्मीकांत के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शातिर घर से 65 हजार रुपये नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए। उनके घर से करीब 700 मीटर दूर स्थित बलबीर सिंह के घर से भी शातिर नकदी और स्वर्ण आभूषण चुरा ले गए। इसके अलावा साऊनी देवी पत्नी माघु राम के घर से भी नकदी चोरी हुई है।
वहीं, शातिरों ने ग्राम पंचायत नांडी के पटोली गांव निवासी शेखर के घर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसके अलावा ठाकुरू राम के घर से नकदी के अलावा आभूषण चुरा लिए। ठाकुरू राम का कहना है कि घर से छह हजार की नकदी, सोने की मलोरी, अंगूठी और अन्य आभूषण चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
उधर, पुलिस थाना गोहर के एसएचओ लाल चंद ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर तथ्य जुटाए हैं। इसके अलावा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। संवाद