फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Car went out of control and overturned, four people injured

Mandi News: कार अनियंत्रित होकर पलटी, चार लोग घायल

Sat, 27 Dec 2025 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Car went out of control and overturned, four people injured
कोलंग लिंक रोड में पलटी जीप। संवाद
लडभड़ोल (मंडी)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोलंग के कलैहडू लिंक रोड पर शनिवार को एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसकी चपेट में आने से चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और निजी वाहनों की मदद से उपचार के लिए नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन मकरीड़ी निवासी कृष्ण चंद का है। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ या इसके पीछे कोई और वजह थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed