{"_id":"57af29b44f1c1bc530ee4452","slug":"car-tempo-accident-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"औट टनल के पास टैंपो-कार की भिंड़त, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औट टनल के पास टैंपो-कार की भिंड़त, दो घायल
मंडी
Updated Sat, 13 Aug 2016 07:38 PM IST
विज्ञापन
जीप और कार की भिड़ंत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगवाईं (मंडी)। नेशनल हाईवे पर औट टनल के पास शनिवार सुबह टैंपो और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह औट टनल के पास टैंपो और आल्टो कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टैंपो चालक संजीव कुमार निवासी फतेहगढ़ साहिब ने औट पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि वह टैंपो पीबी 02 ए-6474 में सेब लेकर चंडीगढ़ की ओर जा रहा था। औट टनल के पास मंडी की ओर से आ रही आल्टो कार एचपी 28 ए-4946 ने तेज रफ्तार से टैंपो को टक्कर मार दी। दोनों वाहनों की भिड़ंत में टैंपो चालक संजीव कुमार और कार चालक विकास को चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन