फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Car stuck in swamp on Dharampur-Sarkaghat NH

Mandi News: धर्मपुर-सरकाघाट एनएच पर दलदल में फंसी कार

Tue, 02 Sep 2025 05:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 05:18 PM IST
विज्ञापन
Car stuck in swamp on Dharampur-Sarkaghat NH
धर्मपुर (मंडी)। एनएच 003 जालंधर-मंडी पर मंगलवार सुबह धर्मपुर के पास चलाल में मूसलाधार बारिश के कारण बनी दलदल में एक कार फंस गई। सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते यहां लगातार मलबा गिर रहा है। पोकलेन मशीन की मदद से कार को निकाला गया। इससे पहले भी इसी क्षेत्र में मलबा आने से बस फंस गई थी।
विज्ञापन

एनएच कार्य से लोगों के घर, गोशालाएं और उपजाऊ भूमि को नुकसान पहुंच रहा है। एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सड़क पर मलबा गिरने के बाद तुरंत मार्ग बहाल किया जाए। वहीं लौंगणी–फीहड़ सड़क भी मंगलवार को दोबारा बाधित हो गई।
विज्ञापन

सोमवार को चट्टानें गिरने से यह मार्ग बंद हुआ था, जिसे शाम तक बहाल कर दिया गया था। सहायक अभियंता नरेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। सड़क को बहाल करने के लिए जेसीबी मशीन लगाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed