{"_id":"66c35816c3f82ad1d50bd6b6","slug":"car-fell-into-drain-driver-died-one-injured-mandi-news-c-90-1-ssml1025-133630-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कार नाले में गिरी, चालक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कार नाले में गिरी, चालक की मौत, एक घायल
Mon, 19 Aug 2024 08:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 19 Aug 2024 08:05 PM IST
विज्ञापन
बलद्वाड़ा स्थित धुरखड़ी राधास्वामी भवन के समीप नाले में गिरी कार। स्त्रोत- जागरूक पाठक
अंबाला से सरकाघाट आ रहे थे दोनों कार सवार, सोमवार सुबह 4:00 बजे की घटना
बलद्वाड़ा स्थित धुरखड़ी राधास्वामी भवन के समीप की घटना, पुलिस कर रही जांच
हादसे का शिकार हुए दोनों लोग सरकाघाट के रहने वाले
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट/बलद्वाड़ा (मंडी)। सरकाघाट उपमंडल के बलद्वाड़ा स्थित धुरखड़ी राधास्वामी भवन के समीप सोमवार को एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। घटना में कार चालक मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे सवार को बलद्वाड़ा अस्पताल सरकाघाट में भर्ती करवाया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 4 बजे अंबाला से सरकाघाट आ रही एक कारण राधा स्वामी भवन के समीप धुरखड़ी नाले के पास अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे के दौरान कार में दो लोग सवार थे। कार चालक प्रवीण कुमार पुत्र कुलदीप निवासी बाग चम्यार मसेरन सरकाघाट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति किरण कुमार पुत्र बलवीर निवासी बाग चम्यार मसेरन सरकाघाट को मामूली चोटें आई हैं। हादसे का पता चलने पर ग्रामीणों ने हटली पुलिस व 108 एंबुलेंस को घटना की सूचना दी। एंबुलेंस के माध्यम से घायल को बलद्वाड़ा अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने बताया कि घायल युवक का बलद्वाड़ा अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।