फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Car fell into ditch, husband and wife died, 5 including two children injured

Mandi News: कार खाई में गिरी, पति-पत्नी की मौत, दो बच्चों समेत पांच घायल

Mon, 10 Jun 2024 11:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी) Published by: शिमला ब्यूरो Updated Mon, 10 Jun 2024 11:10 AM IST
सार

श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। हादसे का शिकार हुए सभी लोग रिश्तेदार थे। 

विज्ञापन
Car fell into ditch, husband and wife died, 5 including two children injured
सड़क हादसा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के शिकारी देवी के दर्शनों के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। हादसे का शिकार हुए सभी लोग रिश्तेदार थे। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई है, जबकि उनके दो बच्चे, एक भांजा और मृतक व्यक्ति के सास-ससुर बुरी तरह से घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल बगस्याड़ में भर्ती किया गया। जहां से उन्हें नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

 

मृतकों की पहचान 24 वर्षीय नीलम पत्नी संदीप कुमार गांव राजपुरा तहसील सदर जिला बिलासपुर और संदीप निवासी राजपुरा के रूप में पुलिस ने की है, जबकि घायलों में 4 वर्षीय हर्ष पुत्र संदीप, एक वर्षीय पूर्वी पुत्री संदीप, 48 वर्षीय धर्मपाल पुत्र जगत राम निवासी रामशहर सोलन, 48 वर्षीय राजो देवी पत्नी धर्मपाल निवासी रामशहर जिला सोलन, 20 वर्षीय बलदेव राज पुत्र बबलू राम निवासी कलर आनंदपुर साहिब पंजाब के रूप में हुई है। एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने मृतक पति पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

 

पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संदीप अपनी पत्नी बच्चों भांजे और सास-ससुर को लेकर शिकारी देवी के दर्शनों के लिए जा रहा था। इस दौरान कार नंबर एचपी 24 बी 5211 चैलचौक जंजैहली सड़क पर आहुण के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में संदीप ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया, जबकि उसकी पत्नी नीलम ने बगस्याड़ अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी करसोग ने बताया कि पुलिस ने पति-पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । घटना की छानबीन की जा रही है। एसडीएम ललित पोसवाल ने बताया कि मृतकों और घायलों के रिश्तेदारों को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों और घायलों को उचित राहत राशि वितरित की जा रही है। सिराज के विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सड़क हादसे पर गहरा दुख जताया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed