{"_id":"5fdf82ed8ebc3e3b623ad5cd","slug":"car-fell-into-a-ditch-near-dheli-two-injured-mandi-news-sml355145092","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढेली के पास कार खाई में गिरी, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढेली के पास कार खाई में गिरी, दो घायल
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। लंबाथाच-शैटाधार मार्ग पर एक कार ढेली के पास रविवार शाम पांच बजे अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। कार सवार युवती समेत दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल जंजैहली में भर्ती करवाया। घायलों की पहचान 22 वर्षीय तेजा कुमारी पुत्री शिवालाल छनाड़ शीलहिबागी और कार चालक 56 वर्षीय तेज सिंह निवासी टिकर परवाड़ा के रूप में हुई है।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसएचओ गोपाल चंद ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार रविवार देर शाम कार में सवार तेजा देवी और तेज सिंह चियूनी के ढेली गांव से गुजर रहे थे। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई।
हादसे की भनक लगते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला और 108 के माध्यम से सिविल अस्पताल जंजैहली भर्ती किया। एसएचओ गोपाल चंद ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन जारी है।