{"_id":"68a45769185cf2181505e232","slug":"car-fell-into-a-ditch-in-batail-three-injured-mandi-news-c-90-1-mrt1064-166413-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बतैल में खाई गिर गई कार, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बतैल में खाई गिर गई कार, तीन घायल
विज्ञापन
भांबला/सरकाघाट (मंडी)। ग्राम पंचायत भांबला के बतैल में रोपा-ठाठर संपर्क मार्ग पर सोमवार रात करीब ढाई बजे एक कार खाई में गिर गई। कार में तीन लोग सवार थे और हवानी से जाहू की तरफ जा रहे थे। हादसे में सभी घायल हुए हैं। कार सड़क से करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई।
घायलों की चीख-पुकार सुन स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंचे। घायलों को रस्सों की मदद से खाई से निकाला और नागरिक अस्पताल बलद्वाड़ा पहुंचाया। कार को कमल कुमार उर्फ लक्की निवासी हवानी चला रहा था। उसके साथ हवानी निवासी रोहित ठाकुर और कोमल निवासी चाब टिक्कर जिला हमीरपुर बैठे थे।
खंड चिकित्सा अधिकारी बलद्वाड़ा अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि दो को घर भेज दिया है। कार चालक को एम्स बिलासपुर रेफर किया है। हटली थाना प्रभारी बृज लाल शर्मा ने कहा कि घायलों का आपसी समझौता होने से पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है। संवाद