फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Car falls into ditch in Karsog, driver dies

Mandi News: करसोग में कार खाई में गिरी, चालक की मौत

Mon, 29 Jul 2024 07:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 29 Jul 2024 07:21 AM IST
विज्ञापन
Car falls into ditch in Karsog, driver dies
करसोग रामपुर मुख्य सड़़क पर चजोल नाला के समीप खाई में गिरी कार को लेकर जांच पड़ताल करती पुलिस ।
करसोग (मंडी)। उपमंडल के करसोग रामपुर मुख्य सड़क चजोल नाला (मंशाना) के समीप शनिवार रात को एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक लीलाधर (36) पुत्र रामसरन निवासी, गांव सेल, डाकघर सेरी बंगलों, करसोग की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लीलाधर घर से कोटलु की तरफ जा रहा था, लेकिन कुछ ही दूरी पर हादसा का शिकार हो गई। हादसे की जानकारी पुलिस थाना करसोग को रविवार करीब 11 बजे प्राप्त हुई। इस पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक हादसे में कार चालक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को नागरिक चिकित्सालय करसोग में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपा दिया।
विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाला युवक परिवार का इकलौता सहारा था। एसडीपीओ करसोग साईं दत्तात्रेय वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। उधर, प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवार को फोरी राहत के तौर पर 25 हजार की राहत राशि प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed