{"_id":"61faba00fef1ac1a5b59b83e","slug":"car-collapses-in-pansinala-one-dead-mandi-news-sml3984132181","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनसीनाला में सड़क हादसे में सर्व देवता समिति मंडी के मुख्य सलाहकार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पनसीनाला में सड़क हादसे में सर्व देवता समिति मंडी के मुख्य सलाहकार की मौत
विज्ञापन
सराज के पसीनाला के पास लुढ़की कार
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहर (मंडी)। सराज के पनसीनाला के पास कार गिरने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई है।
हादसा बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे उस वक्त हुआ जब चालक ने घर के पास गाड़ी मोड़नी चाही। कार बर्फ के ऊपर से फिसल गई और लगभग 150 मीटर की गहरी खाई में लुढ़क गई। इससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी के गिरते ही आसपास के लोगों घटनास्थल पर राहत कार्य में जुट गए। हादसे के वक्त कार में चालक अकेले ही सवार थे। पुलिस ने मरने वाले की पहचान हेम राज ठाकुर पुत्र मंगल सिंह ठाकुर निवासी छोयाधार डाकघर और उप तहसील बागाचनोगी के रूप में की है।
मृतक बालीचौकी क्षेत्र से एक दैनिक अखबार के साथ जुड़े थे। जिला सर्व देवता सेवा समिति के मुख्य सलाहकार भी थे। उनकी आकस्मिक मौत से देव समाज शोक में है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रेस क्लब मंडी के मुरारी शर्मा, मुनीश सूद, हंस राज सैनी, धर्म चंद वर्मा, अमन अग्निहोत्री, बीरबल शर्मा, हेमकांत कात्यायन, दीपेंद्र मांटा, वीरेंद्र भारद्वाज ने मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।