फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Car burnt to ashes outside Sundar Nagar SDM office

Mandi News: सुंदरनगर एसडीएम कार्यालय के बाहर कार जलकर राख

Fri, 21 Mar 2025 12:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Car burnt to ashes outside Sundar Nagar SDM office
एसडीएम सुंदरनगर कार्यालय के बाहर पार्क की गई कार में भड़की आग।
सुंदरनगर (मंडी)। एसडीएम कार्यालय सुंदरनगर के बाहर पार्क एक लग्जरी कार वीरवार सुबह जलकर राख हो गई। आनन फानन में साथ पार्क की गई कारों को हटाकर आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। कार में आग भड़कने पर सड़क पर वाहनों की आवाजाही रुक गई और लोगों का जमघट लग गया। आंखों के सामने ही कार धू-धू कर जल गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह 10:30 बजे अचानक क्रेटा कार में आग भड़क गई। आग बुझाने के लिए बीएसएल फायर ब्रिगेड एक घंटा देरी से पहुंची, तब तक गाड़ी राख हो चुकी थी। इस बीच फायर ब्रिगेड मंडी से वाहन आ गया था लेकिन तब तक कार जल चुकी थी। बताया जा रहा है कि बीएसएल फायर ब्रिगेड बग्गी में मॉक ड्रिल के लिए गई हुई थी।
विज्ञापन

जलती कार के आसपास पार्क कार के मालिक सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचे और कारों को हटाया। कार मालिक अमित ने बताया कि वह कोर्ट में थे। उन्हें जैसे ही पता लगा तो वह कार के पास पहुंचे, तब तक आग भड़क चुकी थी। आग लगने के कारण फिलहाल साफ नहीं हो पाए हैं। घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। हैरानीजनक यह रहा कि घटनास्थल के आसपास एसडीएम कार्यालय, पुलिस थाना होने के बावजूद कोई भी अग्निशमन यंत्र नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग भड़कने की सूचना पर एसडीएम अमर नेगी ने मौके का जायजा लिया। उन्होंने एसडीएम कार्यालय के बाहर कोई भी गाड़ी को पार्क न करने के आदेश जारी किए। उन्होंने कहा कि इस जगह पर अब कोई भी गाड़ी पार्क करता है तो उसका चालान होगा।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed