फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   car accident, seven injured

बालीचौकी में पंजाब के पर्यटकों का वाहन खाई में गिरा, 7 जख्मी

Sat, 25 Jun 2016 10:50 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sat, 25 Jun 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
car accident, seven injured
जंगल में ग‌िरी कार। - फोटो : अमर उजाला

गोहर (मंडी)। पंजाब के जालंधर से भ्रमण पर बालीचौकी की वादियों में पहुंचे पर्यटकों का वाहन बालीचौकी औट मार्ग पर शनिवार दोपहर बाद अचानक खाई में गिर गया। हादसे में सात सैलानी जख्मी हो गए हैं। सात में से एक घायल को बालीचौकी से मंडी जोनल अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


चीड़ के पेड़ों से गाड़ी अटक जाने से सैलानियों की जान बच गई। घायलों की पहचान गगनदीप पुत्र मोहन लाल निवासी आदमपुर जालंधर, चरणजीत सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी आदमपुर जालंधर, अवतार सिंह पुत्र मुखेंद्र सिंह, गगन सिंह पुत्र पमेंद्र सिंह निवासी कनयाड जालंधर, परमदीप सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी आदमपुर जालंधर, परमदीप सिंह पुत्र किशन चंद निवासी आदमपुर जालंधर और जितेंद्र पुत्र परमजीत सिंह निवासी घनयारी जालंधर के रूप में पुलिस ने की है।
विज्ञापन


एसडीएम गोहर राघव शर्मा ने दुर्घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जालंधर से सैर करने के लिए पजेरो गाड़ी पर निकले सात लोग शनिवार दोपहर बालीचौकी की वादियों में पहुंचे। बताया जा रहा है कि औट बालीचौकी मार्ग पर चलोगी के पास सड़क किनारे पंजाब के यह पर्यटक मौज मस्ती कर रहे थे। मस्ती के बाद जैसे ही गाड़ी में सवार होकर जाने लगे तो अगले मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित होकर चीड़ के जंगल में जा गिर गई। हादसे का पता चलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घायलों को सड़क तक पहुंचाया। जहां से 108 एंबुलेंस से घायलों को पीएचसी बालीचौकी भर्ती किया गया। जहां से एक घायल को मंडी रेफर किया गया। एसपी मंडी प्रेम ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा हादसे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed