{"_id":"592da7484f1c1bea53bdbff6","slug":"car-accident-one-died-banjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत बंजार के पूर्व अध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत बंजार के पूर्व अध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी
Updated Tue, 30 May 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के औट क्षेत्र के तहत औट-बंजार सड़क पर थलौट टनल के समीप एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर ब्यास में जा गिरी। हादसे में कार में सवार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक की पत्नी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई जिसका कुल्लू अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान नगर पंचायत बंजार पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अरुण कुमार अपनी पत्नी पम्मी देवी के साथ औट से बंजार जा रहे थे। थलौट सुरंग से कुछ ही दूरी पर कार अचानक अनियंत्रित होकर ब्यास नदी में जा गिरी। हादसे में कार में सवार अरुण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकिउसकी पत्नी हादसे में गंभीर घायल हो गई।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही औट पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य में जुट गया। हादसा मंगलवार दोपहर करीब दो बजे पेश आया। दोनों को नगवाईं अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने अरुण कुमार मृत घोषित कर दिया। औट पुलिस थाना की टीम हादसे की छानबीन में जुट गई है। थाना प्रभारी औट लाल चंद ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन