फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   car accident, one died, another injured

तरौर में कार खाई में गिरी, भतीजे की मौत, चाचा घायल

Sat, 11 Jun 2016 04:43 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sat, 11 Jun 2016 04:43 PM IST
विज्ञापन
car accident, one died, another injured
मंडी में ग‌िरी बस - फोटो : अमर उजाला
चैलचौक (मंडी)। तरौर सड़क पर पाजा बौहली गांव के पास एक मैटीज कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे नागरिक चिकित्सालय गोहर भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार नंबर एचपी 33-1897 पर सेगली निवासी होशन लाल और उसका भतीजा चंदन शनिवार सुबह पाजा बौहली गांव के पास कार को मोड़ रहे थे। इस दौरान अचानक कार चालक होशन लाल ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और कार करीब दो सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चंदन के सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि होशन लाल बुरी तरह से जख्मी हुआ है।
विज्ञापन


घटना का पता चलते ही तरौर और सेगली गांव से सैकड़ों लोग बचाव के लिए दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घायल व्यक्ति को तुरंत सड़क तक पहुंचाया और उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल गोहर भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही गोहर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक युवक का गोहर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रशासन की ओर से एसडीएम राघव शर्मा ने मृतक चंदन कुमार के परिजनों को फौरी राहत के रूप में 10 हजार तथा घायल व्यक्ति को चार हजार रुपये प्रदान किए। थाना प्रभारी गोहर चांद किशोर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा हादसे की जांच की जा रही है। नाचन के विधायक विनोद कुमार ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया तथा हादसे पर गहरा दुख जताया है। दुर्घटना से क्षेत्र में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed