{"_id":"6a787b1780f871e9d40655f2","slug":"campus-placement-at-iti-paplog-on-11th-mandi-news-c-90-1-ssml1024-208403-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आईटीआई पपलोग में कैंपस प्लेसमेंट 11 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आईटीआई पपलोग में कैंपस प्लेसमेंट 11 को
विज्ञापन
18 से 24 वर्ष के आईटीआई पास पुरुष अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग
चयनित युवाओं को मिलेगा 28,300 रुपये मासिक वेतन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पपलोग सरकाघाट में 11 अगस्त को निजी कंपनी की ओर से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न ट्रेडों से आईटीआई पास पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।
प्लेसमेंट अधिकारी बलवीर राणा ने बताया कंपनी की ओर से निर्धारित अभ्यर्थी की आयु 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। मैट्रिक में न्यूनतम 40 प्रतिशत तथा आईटीआई में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। ड्राइव में एमएमवी, डीजल मेकेनिक, ट्रैक्टर मेकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, वेल्डर, पेंटर, वायरमैन, शीट मेटल, सीओई (ऑटोमोबाइल), इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिक, टूल एंड डाई तथा पीपीओ ट्रेड के प्रशिक्षु भाग ले सकते हैं। कंपनी की ओर चयनित अभ्यर्थियों को 28,300 रुपये प्रति माह वेतन और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। वहीं अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 21,200 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड और अन्य सुविधाएं मिलेंगी।
संस्थान प्रधानाचार्य लता देवी ने बताया कि ड्राइव का उद्देश्य योग्य तकनीकी युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना है। अभ्यर्थी 11 अगस्त को सुबह 9 बजे आईटीआई पपलोग, सरकाघाट पहुंचें।