फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Campaign to identify homeless people starts today.

Mandi News: बेघर लोगों की पहचान के लिए अभियान आज से

Wed, 07 Oct 2026 05:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 05:17 AM IST
विज्ञापन
Campaign to identify homeless people starts today.
चंबा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंबा की ओर से मानसिक बीमारी से ग्रसित बेघर व्यक्तियों की पहचान के लिए 7 से 9 अक्तूबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। तीन दिवसीय अभियान के दौरान जिलेभर में ऐसे बेघर लोगों की पहचान की जाएगी, जिन्हें मानसिक स्वास्थ्य संबंधी उपचार या सहायता की जरूरत है। चिह्नित व्यक्तियों को चिकित्सकीय जांच, उपचार, परामर्श, पुनर्वास और सामाजिक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए संबंधित विभागों और संस्थाओं के साथ समन्वय किया जाएगा। अभियान के संचालन में जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों की सहभागिता रहेगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरा लीगल वालंटियर भी ऐसे लोगों की पहचान करने और उनकी सूचना संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आम लोगों से अभियान में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed