फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Campaign launched to save MNREGA and oppose smart meters

Mandi News: मनरेगा बचाने और स्मार्ट मीटरों के विरोध में अभियान शुरू

Thu, 05 Mar 2026 05:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
Campaign launched to save MNREGA and oppose smart meters
केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ संगठित किए जा रहे लोग : भूपेंद्र सिंह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। मनरेगा को कमजोर करने और स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने धर्मपुर क्षेत्र में जन आक्रोश जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के तहत ग्रामीणों को केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ संगठित किया जा रहा है। आगामी प्रदर्शनों में भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
पार्टी की धर्मपुर लोकल कमेटी ने वीरवार को ग्राम पंचायत सधोट के मोरतन गांव से अभियान की शुरुआत की। इस दौरान पार्टी नेता और पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कई गांवों का दौरा कर लोगों से संपर्क किया। अभियान में लोकल कमेटी सदस्य तथा किसान सभा के बाला राम, प्रकाश वर्मा, दीपक प्रेमी, करतार सिंह चौहान, विनोद कुमार और जगदीश ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता भी शामिल रहे।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने सधोट पंचायत के मोरतन, बाहुरू, धनराशी, सधोट और जटगहरा गांवों के अलावा चोलथरा पंचायत के करयाल और दिग्घो गांव में जनसंपर्क कर केंद्र सरकार की नीतियों पर चर्चा की और लोगों में पर्चे वितरित किए। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मनरेगा कानून को कमजोर करने और नया कानून लागू करने के प्रयासों का भी विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि 14 मार्च को भराड़ी में पहुंच रहे राज्य स्तरीय जन आक्रोश जत्थे का स्वागत किया जाएगा। इससे पहले करीब 50 गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान का दूसरा चरण 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली रैली तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed