{"_id":"694983ae41dd60e6df09ada1","slug":"camp-postponed-in-sarkaghat-college-due-to-jaundice-mandi-news-c-90-1-ssml1045-180232-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पीलिया के चलते सरकाघाट कॉलेज में शिविर स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पीलिया के चलते सरकाघाट कॉलेज में शिविर स्थगित
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। एसडीएम कार्यालय सरकाघाट में पीलिया के मामलों की रोकथाम के दृष्टिगत विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ सोमवार को एसडीएम राजेंद्र कुमार गौतम की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें एसडीएम ने बरछवाड़, महाविद्यालय सरकाघाट और तताहर में एक निजी स्कूल व आसपास के क्षेत्रों में पीलिया के मामलों की रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने सरकाघाट महाविद्यालय में आयोजित होने जा रहे एनएसएस शिविर को फरवरी 2026 तक स्थगित करने के निर्देश दिए हैं। तताहर स्थित निजी स्कूल को कोई भी कार्यक्रम बिना पूर्व अनुमति के न करवाने के निर्देश दिए।
राजेंद्र कुमार गौत्तम ने अपील की है कि लोग बाहर का खाना न खाएं, पानी उबाल कर पीएं तथा पीलिया के लक्षण प्रतीत होने पर शीघ्र स्वास्थ्य केंद्र जाकर अपनी जांच करवाएं। उन्होंने उपमंडल के सभी विभागाध्यक्षों को अपने-अपने कार्यालयों की पानी की टंकियों के जल नमूनों को जांच के लिए भेजने व टंकियों की साफ-सफाई के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
एसडीएम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से पीलिया की रोकथाम व नियंत्रण स्थिति के बारे में जानकारी ली। जल शक्ति विभाग सरकाघाट के सहायक अभियंता रिया धीमान ने बताया कि विभाग की ओर से पेयजल के नमूने नियमित तौर पर प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं, जिनमें अभी तक कोई अशुद्धि नहीं पाई गई है। साथ ही निर्धारित मापदंडों के अनुसार जलस्रोतों में नियमित तीन बार क्लोरिनेशन करवाई जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अरुण कुमार और डॉ. धर्मेंद्र ने बताया कि पीलिया के मामलों की रोकथाम के लिए लोगों की नियमित जांच करवाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीलिया की रोकथाम के लिए सरकाघाट महाविद्यालय और इसके आसपास के क्षेत्रों में आशा वर्कर और डॉक्टरों की टीम की ओर से जागरूक किया जा रहा है।
....
पीलिया के पांच नए मरीज, दो दाखिल
नागरिक अस्पताल सरकाघाट में पीलिया के रोगियों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हर रोज नए मरीज सामने आ रहे हैं। एसएमओ डाॅ. संजीव कुमार ने बताया कि पिछले एक महीने से 80 से 90 मरीज पीलिया के आ चुके है। सोमवार को बरछवाड़ से पांच नए मामले सामने आए हैं। इनमें से दो को दाखिल किया गया है। तीन को ओपीडी से उपचार देकर घर भेज दिया है। पहले से दाखिल तीन को डिस्चार्ज कर दिया है। अब अस्पताल में कुल 10 मरीज उपचाराधीन है।
000