फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Call to farmers to increase turmeric production: Chandrashekhar

किसानों से हल्दी उत्पादन बढ़ाने का आह्वान : चंद्रशेखर

Wed, 30 Sep 2026 12:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Call to farmers to increase turmeric production: Chandrashekhar
धर्मपुर को प्रमुख हल्दी उत्पादक क्षेत्र के रूप में विकसित करने पर दिया जोर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा), विकास खंड धर्मपुर की ओर से मंगलवार को नैना माता मंदिर त्रयंबला में एक दिवसीय किसान गोष्ठी आयोजित की गई। धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने बतौर मुख्य अतिथि किसानों को संबोधित करते हुए क्षेत्र में हल्दी की खेती और उत्पादन को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया।
चंद्रशेखर ने कहा कि धर्मपुर की मिट्टी और जलवायु हल्दी की खेती के लिए अनुकूल है। किसानों और संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से धर्मपुर को प्रमुख हल्दी उत्पादक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा सकता है। कहा कि हल्दी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन और विभागीय सहयोग उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक आत्मा, मंडी डॉ. राकेश पटियाल ने किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभों और इसकी तकनीकों की जानकारी दी। इस अवसर पर उपस्थित किसानों को धनिया, मेथी, पालक के बीज भी आबंटित किए गए। खंड तकनीकी प्रबंधक सरिता ठाकुर ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री करवाने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष अजय कुमार ने प्राकृतिक खेती में अपने अनुभव साझा किए। प्रगतिशील किसानों बिना देवी, कमला देवी, चंपा कुमारी, संगीता कुमारी और कंचना ने भी प्राकृतिक खेती से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed