{"_id":"68a2f9f8adb5ae9f970a6cde","slug":"buses-will-run-from-karsog-to-tattapani-sunni-to-shimla-mandi-news-c-90-1-ssml1045-166279-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: करसोग से तत्तापानी, सुन्नी से शिमला चलेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: करसोग से तत्तापानी, सुन्नी से शिमला चलेंगी बसें
विज्ञापन
ततापानी पुल से आगे भूस्खलन होने से रोड़ बंद होन के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए एचआरटीसी कर
करसोग (मंडी)। तत्तापानी से शिमला को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग तत्तापानी पुल से लगभग 200 मीटर दूर सुन्नी की ओर भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। इस कारण तत्तापानी-शिमला मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है।
एसडीएम करसोग गौरव महाजन के निर्देशानुसार यात्रियों की सुविधा के लिए एचआरटीसी ने ट्रांसशिपमेंट (एक परिवहन साधन से दूसरे में बदलना) की व्यवस्था की है। इससे तत्तापानी से करसोग और सुन्नी से शिमला के लिए यात्रियों को बसों के माध्यम से आवागमन की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। संचालन के लिए निरीक्षक जोगिंद्र पाल को तत्तापानी और निरीक्षक मनोहर लाल को सुन्नी में तैनात किया गया है।
एसडीएम गौरव महाजन ने बताया कि यात्रियों के आवागमन के लिए करसोग यूनिट की एक 47 सीटर और एक इलेक्ट्रिक बस लगाई गई है। आपातकालीन स्थिति के लिए एक मिनी बस तत्तापानी में खड़ी की गई है। कहा कि शेष बसें अपने निर्धारित समयानुसार करसोग से तत्तापानी के लिए चलाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त दो लंबी दूरी की बसें करसोग-हरिद्वार और करसोग-दिल्ली यात्रियों की सुविधा के लिए सुन्नी के नजदीक उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
000