फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Buses started running on local routes from Dharampur station.

Mandi News: धर्मपुर अड्डे से लोकल रूटों पर दौड़ने लगी बसें

Fri, 03 Oct 2025 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 03 Oct 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Buses started running on local routes from Dharampur station.
धर्मपुर बस स्टैड ​फिर पुराने स्वरूप में लौट आया है। यहां से लोकल बस रूटों पर बसें चलना शुरू हो
धर्मपुर (मंडी)। बस स्टैंड धर्मपुर पर जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। बस स्टैंड भी पुराने स्वरूप में लौटने लगा है। हालात में सुधार के साथ स्थानीय रूटों पर बस संचालन शुरू हो गया है। हालांकि लंबी दूरी की बस सेवाएं अभी बहाल नहीं हो पाईं हैं।
विज्ञापन

बीते 15 सितंबर की रात सोनखड्ड में आई विनाशकारी बाढ़ में परिवहन निगम को भारी नुकसान हुआ था। इस आपदा में लगभग 20 बसें बह गईं और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। बस स्टैंड में जलभराव के कारण परिवहन सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई थीं।
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त बसों की मरम्मत युद्धस्तर पर चल रही है। कुछ बसें पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं, इसलिए यह अभी स्पष्ट नहीं कि कितनी बसें भविष्य में चलने योग्य रहेंगी। सेवा बहाली के लिए बिलासपुर, केलांग, जोगिंद्रनगर और मंडी डिपो से बसें धर्मपुर भेजी गई हैं। डीजल पंप को चालू करने का कार्य भी चल रहा है, जिससे जल्द ही बस संचालन सुचारू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी धर्मपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल शर्मा ने बताया कि परिवहन निगम की कोशिश है कि सभी रूटों पर जल्द से जल्द बस सेवाएं बहाल हों। धीरे-धीरे डिपो पूरी क्षमता से कार्य करने लगेगा और लंबी दूरी की बस सेवाएं भी शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed