{"_id":"6a947b2e26cb1c5d53088455","slug":"buses-resume-operations-on-the-mandi-chandigarh-via-gagal-and-mandi-palampur-routes-mandi-news-c-90-1-mnd1001-211055-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मंडी-चंडीगढ़ वाया गागल और मंडी-पालमपुर रूट पर फिर दौड़ीं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मंडी-चंडीगढ़ वाया गागल और मंडी-पालमपुर रूट पर फिर दौड़ीं बसें
विज्ञापन
नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने के बाद परिवहन निगम ने बहाल की सेवा
सुबह 4:40 बजे मंडी से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो रही बस
डिजिटल पर न चलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। परिवहन निगम के मंडी बस डिपो को नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने के बाद बसों की कमी से बंद पुराने रूटों पर सेवाएं बहाल होने लगी हैं। निगम ने मंडी-चंडीगढ़ वाया गागल और मंडी-पालमपुर रूट पर बस सेवा दोबारा शुरू कर दी है।
मंडी-चंडीगढ़ वाया गागल बस सेवा बहाल होने से गागल, नलसर, बग्गी, हटगढ़ और धनोटू समेत आसपास की करीब 50 पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा। सुबह कामकाज के लिए जाने वाले लोगों को घर के नजदीक बस सुविधा मिलेगी। वहीं, चंडीगढ़ से देर रात मंडी पहुंचने वाले यात्रियों को भी बल्ह घाटी के राइट बैंक क्षेत्र में जाने के लिए सुबह तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
इस रूट पर मंडी बस अड्डा से सुबह 4:40 बजे चंडीगढ़ के लिए बस रवाना हो रही है। लंबे समय से सेवा बंद होने के कारण लोगों को निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ रहा था। दशकों पुराने इस रूट को इलेक्ट्रिक बसें मिलने के बाद निगम ने फिर बहाल किया है।
विज्ञापन
बाक्स
नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने के बाद मंडी-चंडीगढ़ वाया गागल और मंडी-पालमपुर रूट बहाल कर दिए गए हैं। इससे क्षेत्र के लोगों को परिवहन सुविधा में राहत मिलेगी। -सतीश कुमार, अड्डा प्रभारी, मंडी बस अड्डा