फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Buses on 800 routes stopped due to public resolution conference

Mandi News: जन संकल्प सम्मेलन से थमे 800 रूटों पर बसों के पहिये

Fri, 12 Dec 2025 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 12 Dec 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Buses on 800 routes stopped due to public resolution conference
मंडी। प्रदेश सरकार के मंडी जिला के पड्डल में आयोजित जन संकल्प सम्मेलन से मंडी, कुल्लू और लाहौल स्पीति जिले के 800 रूटों पर वीरवार को बसों के पहिये थम गए। परिवहन निगम के मंडी मंडल से 1074 बसों को कार्यकर्ताओं और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मेलन में पहुंचाने व वापस घर छोड़ने के लिए बुक करवाया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन के लिए बसों को बुक करवाने से अधिकतर बस डिपो में परिवहन निगम की नाममात्र की बसें दिखाई दी। निजी बसों के माध्यम से ही लोगों को आवागमन करना पड़ा, लेकिन ऐसे भी रूट हैं जहां पर केवल परिवहन निगम की बसें ही सुबह शाम जाती है ऐसे क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

परिवहन निगम की बसों को आरक्षित करने की एवज में बसों की कोई वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण लोगों में आक्रोश रहा। लोगों का कहना था कि सम्मेलन के लिए बसों को आरक्षित करना अच्छी बात है लेकिन लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था करना जरूरी थी। परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक उत्तम चंद ने वीरवार को मंडल के 800 रूट बंद हुए। शुक्रवार को सभी रूट बहाल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed