फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bus should be started soon on Tikkar-Kharsi road

टिक्कर-खारसी सड़क पर शीघ्र शुरू की जाए बस

Thu, 24 Mar 2022 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bus should be started soon on Tikkar-Kharsi road
मंडी। बल्ह विधानसभा के टिक्कर-बाड़ी-वन ग्रां-ढु़ंघाधार-खारसी सड़क पर सरकारी बस सेवा शुरू करने की ग्रामीणों ने मांग उठाई है। लोगों ने बताया कि 6 वर्ष पूर्व सड़क का उद्घाटन होने पर पहली बार बस शुरू हुई थी। मात्र एक दिन बस चलने के बाद आज तक लोगों को पैदल ही चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वीरवार को एक प्रतिनिधिमंडल बीडीसी सदस्य परमानंद आजाद की अगुवाई में उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी से मिला और उन्हें इस बारे में ज्ञापन दिया। मांग उठाई कि बस सुविधा न मिलने से रोजाना मीलों पैदल चल कर गंतव्यों तक पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन

उद्घाटन के बाद एक दिन ही बस चली। सड़क पूरी तरह से तैयार है। फिर भी परिवहन निगम ने बस को शुरू नहीं किया है। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आवंटित होने वाली घरेलू गैस सिलिंडर का वाहन जो टिक्कर गांव तक पहुंचता है उसे अन्य गांवों तक जाने के आदेश दिए जाएं। बीडीसी सदस्य परमानंद ने कहा कि चंडयाल चौक पर यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस जवान तैनात करवाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी शेर सिंह के घर से मनसा माता मंदिर तक संपर्क मार्ग पर कंकरीट बिछाई जाए। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को चेताया कि यदि उपरोक्त गांवों के लिए बस सेवा को शीघ्र शुरू नहीं किया गया तो ग्रामीणों को लामबंद कर आंदोलन करना पड़ेगा।

इस बारे उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों के लिए संबंधित अधिकारी से बात कर रूट पर बस सेवा शुरू करवाने के निर्देश दिए जाएंगें। प्रतिनिधिमंडल में ईश्वर सिंह, जोध सिंह, इंद्र सिंह, अमर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed