फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bus pass facility will be available in Jogindernagar College from today, Changes in the system, Kovid rules were being broken by the crowd in the bus stand for the last few days

जोगिंद्रनगर महाविद्यालय में आज से मिलेगी बस पास की सुविधा

Wed, 08 Sep 2021 11:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Bus pass facility will be available in Jogindernagar College from today, Changes in the system, Kovid rules were being broken by the crowd in the bus stand for the last few days
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर महाविद्यालय में विद्यार्थियों को वीरवार से बस पास बनाने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए निगम ने कर्मचारियों की तैनाती महाविद्यालय में कर दी है। जहां पर विद्यार्थियों के बस पास से संबंधित दस्तावेजों की औपचारिकता पूरी होगी। महाविद्यालय में सुबह दस से दोपहर एक बजे तक विद्यार्थियों के बस पास से संबंधित दस्तावेज एकत्रित होंगे। तत्पश्चात विद्यार्थियों को महाविद्यालय में ही बस पास की सुविधा मिलेगी। अमर उजाला ने विद्यार्थियों के बस पास की समस्या को प्राथमिकता से उठाया था। जिस पर परिवहन निगम ने व्यवस्था में बदलाव कर महाविद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थियों को राहत प्रदान की है। बस अड्डे में बीते कुछ दिनों से बस पास को लेकर उमड़ रही भीड़ से कोविड के नियम भी टूट रहे थे। यात्रियों को भी विद्यार्थियों की अधिक भीड़ से परेशान होना पड़ रहा था। इन तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय प्रशासन और अड्डा प्रबंधन ने संयुक्त तौर पर महाविद्यालय परिसर में सब पास काउंटर खोलने का निर्णय लिया है, जहां पर वीरवार से बस पास बनना शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

प्राचार्य सुनीता सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में बस पास काउंटर खुल जाने से विद्यार्थियों के बस पास आसानी से बन पाएंगे। इसके लिए महाविद्यालय के स्टाफ की भी सहायता ली जाएगी।
विज्ञापन

-बस अड्डे में अधिक भीड़ को देखते हुए विद्यार्थियों के बस पास आज से महाविद्यालय में बनाए जाएंगे। इसके लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। महाविद्यालय का स्टाफ भी बस पास बनाने के लिए सेवाएं प्रदान करे, इसके लिए प्राचार्य से भी बातचीत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कुलदीप सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल पथ परिवहन निगम जोगिंद्रनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed