फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bus collides with hill in Dhelu of Jogindernagar

Mandi News: जोगिंद्रनगर के ढेलू में पहाड़ी से टकराई बस

Sun, 08 Dec 2024 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Bus collides with hill in Dhelu of Jogindernagar
मंडी- पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर के ढेलू के समीप पहाड़ी से टकराई परिवहन निगम की बस।
चौंतड़ा (मंडी)। बैजनाथ से जोगिंद्रनगर आ रही परिवहन निगम की एक बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें सवार लगभग बीस यात्री बाल-बाल बच गए। बस चालक सुनील कुमार की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर बाद करीब चार बजे बैजनाथ से जोगिंद्रनगर के लिए रवाना हुई बस ढेलू के समीप पहुंची तो उतराई पर तकनीकी खामी के चलते पहाड़ी से टकरा गई। इससे सवारियों में अफरा तफरी मच गई। बस अड़्डा प्रभारी जोगिंद्रनगर रमेश चंद ने कहा कि बस में तकनीकी खामी आने से यह हादसा हुआ है। बस में सवार किसी यात्री को गहरी चोट नहीं आई है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक जोगिंद्रनगर नितीश कुमार ने कहा कि बैजनाथ से जोगिंद्रनगर आ रही परिवहन निगम की बस दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली है। निगम की तकनीकी टीम ने हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई है। किसी यात्री के घायल होने की जानकारी नहीं मिली है। बस दुर्घटना की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed