{"_id":"5777c9994f1c1b4f4d79b426","slug":"burning-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग में खड़ी निजी स्कूल की बस में लगी आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग में खड़ी निजी स्कूल की बस में लगी आग
Updated Sat, 02 Jul 2016 07:33 PM IST
विज्ञापन
खड़ी स्कूल बसको लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। कोट स्थित सेंट जेवियर स्कूल की पार्किंग में खड़ी स्कूल बस में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने बस से आग की लपटें देख कर शोर मचाया और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, बस पूरी तरह से जल चुकी थी।
विज्ञापन
इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। सेंट जेवियर स्कूल के चेयरमैन प्रवीण कुमार ने बताया कि इस घटना में करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना थाने में दे दी गई है। पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह एक हादसा है अथवा साजिश, शीघ्र ही इसका खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन