{"_id":"57dbeeef4f1c1b7a31d4780c","slug":"bull-festival-start-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैल पूजन और खूंटा गाड़ने की रस्म से ख्योड़ मेले का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैल पूजन और खूंटा गाड़ने की रस्म से ख्योड़ मेले का आगाज
मंडी
Updated Fri, 16 Sep 2016 06:41 PM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय ख्योड़ नलवाड़ मेले का खूंटा गाड़ने की रस्म के साथ शुभारंभ करते मुख्य अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहर (मंडी)। जिलास्तरीय ख्योड़ नलवाड़ मेले का शुक्रवार को एससीएसटी विकास निगम के चेयरमैन टेक चंद डोगरा ने बैलों की पूजा अर्चना करने के बाद खूंटी गाड़कर शुभारंभ किया। इस मौके पर बैंडबाजे के साथ लोनिवि के बासा विश्राम गृह में मुख्य अतिथि और गण्यमान्य अतिथियों को पगड़ियां पहनाई गई। जिसके बाद जलेब मेला ग्राउंड के लिए रवाना हुई। जलेब के साथ मेला स्थल पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ पहुंचे देवी देवताओं के ढोल नगाड़ों की ध्वनि मेले का आकर्षण रही।
विज्ञापन
ख्योड़ मेला स्थल पर बासा पंचायत की प्रधान कमला शर्मा ने मुख्य अतिथि का फूल मालाओं से स्वागत किया। टेक चंद डोगरा ने कहा कि ख्योड़ मेले का प्रदेश में अपना अलग ही महत्व है। मेला कमेटी और नाचन कांग्रेस ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को ख्योड़ नलवाड़ मेले के समापन का न्योता दिया है। मुख्यमंत्री से नाचन से गए प्रतिनिधिमंडल ने आईपीएच का मंडल कार्यालय खुलवाने की मांग की है। जिसे सीएम ने मान लिया है।
विज्ञापन
इस मौके पर युकां नेता संजू डोगरा, गोविंद ठाकुर, एस.डी.एम गोहर और बासा पंचायत की प्रधान कमला शर्मा ने भी अपना संदेश दिया। डोगरा ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का भी उद्घाटन किया। मेले के शुभारंभ पर बासा पंचायत की प्रधान कमला शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता काहन सिंह ठाकुर, कार्यालय सचिव केसरी लाल, पूर्व युकां अध्यक्ष नाचन रणजीत सिंह ठाकुर, चैलचौक जोन कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश नेगी, छम्यार पंचायत प्रधान रेलू राम, एसडीएम गोहर राघव शर्मा, बीडीओ गोहर गुलाब चंद बैंस, तहसीलदार मुंशी राम, एसएचओ गोहर चांद किशोर, एसडीओ आईपीएच सत्या शर्मा समेत अनेक लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन