फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   bull attack on man

रामनगर में लावारिस बैल ने दो को किया लहूलुहान

Sun, 27 Nov 2016 09:45 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sun, 27 Nov 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
bull attack on man
सांड - फोटो : ANI

मंडी। लावारिस बैलों के आतंक से लोगों को फिर शहर में चलना आफत हो गया है। रविवार सुबह नगर परिषद मंडी के रामनगर वार्ड में एक लावारिस बैल ने दो लोगों को अपना शिकार बनाया। रामनगर के पूर्ण चंद और जय देव ने कहा कि वे दोनों सुबह अपने काम पर जा रहे थे कि अचानक एक बैल ने उन पर हमला बोल दिया। बैल के हमले से दिनों लहूलुहान हो गए। बैल के हमले से पूर्णचंद के पेट व टांगों पर चोटें आई हैं, जबकि जयदेव भी बुरी तरह से घायल किया है।

विज्ञापन


दोनों को जख्मी हालत में परिजन जोनल अस्पताल ले गए तथा प्राथमिक उपचार करवाया। दोनों ही दहशत में हैं। इससे पहले भी यह लावारिस बैल रामनगर में ही कई महिलाओं को अपना शिकार बना चुका है। रामनगर वार्ड के लोगों की मांग है कि इसे बैल को पकड़ कर कहीं दूर छोड़ा जाए। उधर, नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी उर्वशी वालिया ने कहा कि शहर के लावारिस जानवरों को समय-समय पर गौसदन भेजा जाता है। उन्होंने लोगों से लावारिस पशुओं से उचित दूरी बनाए रखने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed