फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Building an eye hospital will provide world class facilities: Mallika Nadda

आंखों का अस्पताल बनने से मिलेगी विश्व स्तरीय सुविधा : मल्लिका नड्डा

Thu, 05 Sep 2024 07:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 05 Sep 2024 07:25 PM IST
विज्ञापन
Building an eye hospital will provide world class facilities: Mallika Nadda
सुंदरनगर में अम्बा शर्मा रोटरी चेरिटेबल ट्रस्ट के अधिवेशन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करती मल्ल
मल्लिका नड्डा ने 10 और राकेश जम्वाल ने अस्पताल को दिए 5 लाख
विज्ञापन

सुंदरनगर में अंबा शर्मा रोटरी चेरिटेबल ट्रस्ट का वार्षिक अधिवेशन आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर(मंडी)। सुंदरनगर में अंबा शर्मा रोटरी चेरिटेबल ट्रस्ट का वार्षिक अधिवेशन वीरवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्पेशल ओलंपिक भारत की अध्यक्ष मल्लिका नड्डा ने बतौर मुख्य अतिथि और विधायक राकेश जम्वाल ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। ट्रस्ट के चेयरमैन बीबी कौशल ने कार्यों का लेखा जोखा पेश किया।
ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक एनआरआई अंबा प्रसाद शर्मा ने कहा कि जितना पैसा ट्रस्टी एकत्रित करेंगे, उसका दोगुना वे अस्पताल निर्माण के लिए दान करेंगे। इस अवसर पर विधायक राकेश जम्वाल ने चेरिटेबल ट्रस्ट को 5 लाख रुपये, मल्लिका नड्डा ने 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। अपने संबोधन में मल्लिका नड्डा और राकेश जम्वाल ने कहा कि अस्पताल बनने से आंखों के रोगियों को विश्व स्तर की सुविधा यहां पर उपलब्ध होगी। मल्लिका नड्डा ने आश्वासन दिया कि अस्पताल के निर्माण को लिए वह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के माध्यम से फंड उपलब्ध कराएंगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर केडी निराश और जय सिंह ने अस्पताल के लिए 5-5 लाख, सुरेंद्र सेन ने 2 लाख रुपये, डॉ. अनुपमा सिंह, अमृतपाल, सुधांशु कपूर, लीला चौहान, भावना मित्तल, प्रवीण अग्रवाल तथा चंपा ठाकुर ने एक-एक लाख रुपये अंबा शर्मा रोटरी चेरिटेबल ट्रस्ट को दान दिए। बता दें कि रोटरी चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सुंदरनगर में करीब 15 करोड़ की लागत से आंखों का आधुनिक चेरिटेबल अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। अम्बा प्रसाद शर्मा अभी तक 2.70 करोड़ रुपये रोटरी अस्पताल के लिए दान कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed