फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   bsf solider died

हार्ट अटैक से बीएसएफ के इंस्पेक्टर की मौत

Sat, 19 Nov 2016 10:39 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sat, 19 Nov 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
bsf solider died
चौंतड़ा के भगेहड़ गांव में बीएसएफ जवान की ह्दय गति रुकने से हुई मौत के बाद अंतिम संस्कार में सलामी देते जवान। - फोटो : अमर उजाला

चौंतड़ा (मंडी)। चौंतड़ा क्षेत्र के भगेहड़ गांव के दिल्ली में तैनात बीएसएफ के सीनियर इंस्पेक्टर मनोहर लाल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव भगेहड़ पंचायत भडयाड़ा में अंतिम संस्कार किया गया। भडयाडा पंचायत के भगेहड गांव निवासी दिवंगत सीनियर इंस्पेक्टर मनोहर लाल के पिता भी एसएसबी में कार्यरत थे।

विज्ञापन

मनोहर लाल जब सात वर्ष के थे। तब उनके पिता का देहांत हो गया था।

मनोहर लाल बीएसएफ में सीनियर इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। वह अपने पीछे पत्नी गुड्डी देवी और दो लड़के मनोज व सुरजीत कुमार को छोड़ गए। मनोहर लाल का शव उनके पैतृक गांव पहुंचते ही मातम छा गया। दिल्ली में शुक्रवार को हृदयघात होने से अपोलो अस्पताल ले जाते समय मनोहर लाल ने दम तोड़ दिया था। इस दौरान बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट जेआर श्रीवास, इंस्पेक्टर शतेंद्र कुमार और अमित नंदा भी पहुंचे थे। गार्ड ऑफ ऑनर और हवाई फायर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। प्रदेश पुलिस विभाग की ओर घट्टा पुलिस चौकी प्रभारी रणजीत कुमार, मुख्य आरक्षी अमर सिंह, डिवीजन आयुर्वेदिक अधिकारी डा. अशोक शर्मा, पंचायत उपप्रधान अनिल ठाकुर सहित सैकड़ों लोग इस दौरान उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed