फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   brothers kill the sister

मामा और ताया के बेटों ने बहन को उतारा था मौत के घाट

Sun, 28 Aug 2016 10:13 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sun, 28 Aug 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
brothers kill the sister
murder - फोटो : amar ujala

गोहर (मंडी)। मंडी जिले की भाटकीधार पंचायत के बूंगाधार गांव में महिला हत्याकांड मामले में आरोपी उसके भाइयों ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूला है। पुलिस के मुताबिक महिला कृष्णा के मामा और ताया के बेटों ने नशे में चिकन काटने वाले टोके के साथ उसकी बेरहमी से कत्ल कर दिया। भाइयों ने पहले अपनी बहन की टोके से अंगुलियां काट दीं। जिसके बाद उसके शरीर पर टोके से गहरे जख्म दिए। दर्द से कहरा रही कृष्णा को अंत में भाइयों ने गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि हत्या के दौरान कृष्णा का मोबाइल फोन होल्ड था और उसके प्रेमी के साथ जुड़ा हुआ था। कृष्णा के कराहने की आवाज होल्ड मोबाइल में उसके प्रेमी को सुनाई दी।

विज्ञापन


जिसके बाद उसने कृष्णा की छोटी बहन को घटना की जानकारी दी। मगर तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस ने कृष्णा की हत्या के आरोपी उसके ताया के बेटे सुभाष और मामा के बेटे निर्मल को सुराग मिलने के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस हत्या में प्रयोग किए गए तेजधार हथियार को बरामद नहीं कर सकी है। सोमवार को पुलिस हत्या के आरोपियों की निशानदेही पर हथियार को बरामद करने के लिए बूंगाधार जाएगी। जिस रात कृष्णा का कत्ल हुआ, उस रात उससे मिलने उसका प्रेमी बूंगाधार पहुंचा हुआ था। जिसकी भनक उसके भाइयों को लग गई थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही कृष्णा अपने प्रेमी से मिलकर वापस घर लौट रही थी, उसी दौरान उसके भाइयों ने उसे रास्ते में रोका और उसकी टोके से तेज प्रहार करके गला रेत कर हत्या कर दी। अवैध संबंधों के चलते कृष्णा के भाइयों ने उसे हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। कृष्णा का दो वर्ष पहले गोहर में विवाह हुआ था। जिसके बाद वह पति को छोड़कर मायके में अपने चाचा के पास रहा करती थी। कृष्णा के साथ उसकी छोटी बहन भी रहती थी।
विज्ञापन



डीएसपी मुख्यालय हितेश लखनपाल ने बताया कि हत्या के आरोप में महिला के ताया और मामा के बेटों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत से रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयोग किया गया हथियार बरामद किया जाएगा। पुलिस मामले की गहन तफ्तीश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed