{"_id":"6a75d6db10deb89781082005","slug":"bpl-samvad-campaign-to-begin-in-seraj-on-the-10th-mandi-news-c-90-1-ssml1045-208146-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सराज में 10 से शुरू होगा बीपीएल संवाद अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सराज में 10 से शुरू होगा बीपीएल संवाद अभियान
विज्ञापन
पंचायतवार बैठकों में मिलेगी योजनाओं की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। सराज क्षेत्र के बीपीएल परिवारों को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ एक ही मंच पर उपलब्ध कराने के लिए विकास खंड सराज में 10 से 12 अगस्त तक तीन दिवसीय संवाद बैठकों का आयोजन होगा। बैठकों में प्रथम से आठवें चरण तक चयनित बीपीएल परिवारों को विभिन्न विभागों की योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी।
बैठकें प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 बजे ग्राम पंचायत ढीमकटारू के प्रांगण में होंगी। 10 अगस्त को बगस्याड़, बहल-बहलीधार, डेरड़, गल्टू, छतरी, बरोगी, काकरधार, नेहरा-मेहरीधार, संगलवाड़ा, रोहंड, चिउणी और चेट-सौजा पंचायतों के परिवार शामिल होंगे। 11 अगस्त को गाड़ागुशैणी, थिमकटार, बुघारलौक, क्योली, सुनाह-लस्याथाण, कल्हणी, भाटकीधार, खवलैह, जंजैहली, बागाचनोगी, थुनाग और मुरहागी पंचायतों के परिवारों को बुलाया गया है। 12 अगस्त को परवेश, बहल-बहलीधार, लफयांह, शिकावरी, जंजैहली, तुंगाधार, धारजारोल, थाना, शिल्हीबागी, मुरहागा, शरण तथा काण्डा-कांथाड़ पंचायतों के चयनित परिवार बैठक में भाग लेंगे।
एसडीएम संजीत ने प्रथम से आठवें चरण में चयनित सभी बीपीएल परिवारों से निर्धारित तिथि पर अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थित रहने की अपील की है।