फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   born baby

द्राहल के नागनाला जंगल से नवजात बच्ची बरामद

Fri, 06 Nov 2015 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोगिंद्रनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, जोगिंद्रनगर Updated Fri, 06 Nov 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
born baby

उपमंडल की द्राहल पंचायत के नागनाला के समीप जंगल में  नवजात बच्ची मिली है। वीरवार देरशाम दो लोगों को द्राहल के समीप ये नवजात बच्ची मिली है। नवजात को उपचार के लिए जोगिंद्रनगर अस्पताल में दाखिल किया गया है। बस्सी पुलिस मामले की जांच कर रही है। नवजात बच्ची को कौन और कब छोड़ गया?

विज्ञापन

इसके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। पत्थर तोड़ कर जीवन बसर करने वाले बीड़ निवासी बबलू ने पुलिस को बताया कि वह तथा उसका साढू विजय द्राहल में पत्थर तोड़ने का काम करते हैं। बीती रात को वह दोनों मकरीड़ी से सब्जी लेकर पैदल आ रहे थे तो नागनाला के पास जंगल में उन्होंने नवजात के रोने की आवाजें सुनीं।
विज्ञापन

मौके पर जाकर देखा तो नवजात को रुमाल में लपेट कर कोई फेंक गया था। दोनों ने उसे उठाया और किराये के मकान में ले आए। उन्होंने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने नवजात को स्वास्थ्य लाभ के लिए जोगिंद्रनगर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। इधर, एएसपी मंडी केसी राणा ने बताया कि अज्ञात लोगों के विरुद्घ आईपीसी की धारा 317 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed