{"_id":"57dec7034f1c1b0e4ea824c7","slug":"bollywood-star-salman-orginise-medical-camp-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान ने बहन के ससुराल लगाया नेत्र जांच कैंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलमान ने बहन के ससुराल लगाया नेत्र जांच कैंप
मंडी
Updated Sun, 18 Sep 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
मंडी शहर के यू ब्लाक में सलमान खान फांऊडेशन बीईंग ह्यूमन के तत्वावधान में आयोजित नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ करती अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। अभिनेता सलमान खान फाउंडेशन के बैनर तले मंडी में बीईंग ह्यूमन संस्था की ओर से आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर के पहले दिन 500 के लगभग लोगों ने आंखों की जांच करवाई। शिविर का शुभारंभ बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता ने किया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम, पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा, पत्नी सुनीता शर्मा, आयुष शर्मा, आश्रय शर्मा उपस्थित रहे।
अर्पिता ने कहा कि भाई ने मंडी वासियों से किया वायदा निभाया है। आगे भी इस तरह के शिविर लगाए जाएंगे। वहीं, पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि 26 और 27 सितंबर को गायनी जांच शिविर भी यू ब्लाक में ही लगाया जाएगा। उन्होंने शिविर का आयोजन करवाने के लिए अभिनेता सलमान खान का आभार जताया है। शिविर में लगभग पांच सौ लोगों की आंखों की जांच की गई। इसमें लगभग दो दर्जन लोगों को आपरेशन करवाने की सलाह दी गई। ऑपरेशन भी संस्था द्वारा अपने खर्चे पर ही करवाए जाएंगे। शनिवार देर रात अर्पिता और आयुष अपने एक साल के बेटे आहिल के साथ मंडी पहुंचे।
मंडी पहुंचने पर उनका पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर स्वागत किया गया। सलमान खान इन दिनों फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में मनाली की वादियों में हैं। वह कई दिनों से इस शूटिंग में व्यस्त हैं। पहले कहा गया था कि वह स्वयं इस शिविर का उद्घाटन करने आएंगे मगर बाद में यह रस्म उनकी बहन ने निभाई।