फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bollywood and Punjabi singers will create a stir in Jogindernagar

Mandi News: जोगिंद्रनगर में बॉलीवुड और पंजाबी गायक मचाएंगे धमाल

Thu, 21 Mar 2024 06:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 21 Mar 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
Bollywood and Punjabi singers will create a stir in Jogindernagar
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय जोेगिंद्रनगर देवता मेले की चार सांस्कृतिक संध्याओं में इस बार हिंदी, पहाड़ी, बॉलीवुड और पंजाबी गायक धमाल मचाएंगें। हिमाचल के नामी कलाकारों को भी सांस्कृतिक संध्याओं में अधिमान मिलेगा। मेला समिति के अध्यक्ष और एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीश चौधरी ने बताया कि बिना स्क्रीनिंग स्थानीय कलाकारों को मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वर परखने के लिए मेला समिति एक टीम गठित करेगी, जिसमें कलाकारों के हुनर को परखा जाएगा। रामलीला मैदान में होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं को आकर्षक बनाने के मंच की साज सज्जा के साथ ही दर्शकों के बैठने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएगें। सुरक्षा व्यवस्था और हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। सांस्कृतिक संध्याएं करीब पांच बजे से देर रात करीब 10 बजे चलेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली गायकों-कलाकारों को अधिक अधिमान देने के सुझाव मिले हैं। इस पर जल्द ही मेला समिति निर्णय लेकर गायक कलाकारों को आमंत्रित करेगी। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक संध्याओं में बारिश का खलल न पड़े इसके मेला मैदान का कुछ हिस्सा वाटरप्रूफ भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed