फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Board is giving step-motherly treatment to employees and pensioners: Sheikh

कर्मचारियों, पेंशनरों से सौतेला व्यवहार कर रहा बोर्ड : शेख

Thu, 07 Nov 2024 03:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 03:41 PM IST
विज्ञापन
Board is giving step-motherly treatment to employees and pensioners: Sheikh
कहा, सरकार बिजली बोर्ड प्रबंधन को जारी किए बकाया एरियर देने के आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर समाज ने राज्य विद्युत बोर्ड प्रबंधन पर सेवारत कर्मचारियों और पेंशनरों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है। पेंशनर समाज के प्रदेश अध्यक्ष एजी शेख ने कहा कि सरकार ने 75 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को 2016 के संशोधित वेतनमान का बकाया एरियर दिवाली से पूर्व शत-प्रतिशत अदा कर दिया है, लेकिन बिजली बोर्ड ने अब तक पेंशनरों को महज 20 प्रतिशत ही एरियर का भुगतान किया है।

सुंदरनगर में वीरवार को जारी बयान में एजी शेख ने बताया कि 15 मई 2024 के बोर्ड के निर्णय के अनुसार न तो अब तक 35 प्रतिशत एरियर का भुगतान किया गया और न ही सरकार के आदेश के अनुसार 75 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को एकमुश्त शत प्रतिशत एरियर का भुगतान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मांग उठाई है कि वह बिजली बोर्ड प्रबंधन पर सरकार के आदेशों की पालना न करने पर कार्रवाई करें। उन्होंने सरकार से मांग की है कि वह बिजली बोर्ड को 75 वर्ष से अधिक आयु वाले पेंशनरों को एरियर का एकमुश्त भुगतान करने के साथ 11 प्रतिशत बकाया डीए जारी करने के आदेश जारी करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed