फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   black marketing in karsog, administration action to vegetable businessman

कालाबाजारी पर प्रशासन ने कसी लगाम

Sun, 16 May 2021 10:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
black marketing in karsog, administration action to vegetable businessman
करसोग (मंडी)। उपमंडल में सब्जियों के मनमाने दाम वसूलने को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। इसे देखते हुए धनोटू सब्जी मंडी से बिना पक्का बिल के आने वाली गाड़ियों को करसोग में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सब्जी की गाड़ियां लेकर आने वाले कारोबारियों को भी सब्जी खरीदने पर रिटेलरों को पक्का बिल देना होगा।
विज्ञापन

उपमंडल में कालाबाजारी और मुनाफाखोरी रोकने के लिए प्रशासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। प्रशासन ने भविष्य में कड़ी कार्रवाई करने से पहले सब्जी की गाड़ियां लेकर आने वाले थोक विक्रेताओं सहित रिटेलरों को खाद्य निरीक्षक के साथ चर्चा करने का अवसर दिया है। इस बारे में सोमवार को खाद्य निरीक्षक सब्जी विक्रेताओं से चर्चा करेंगे। इसके लिए हर क्षेत्र से सिर्फ एक हीप्रतिनिधि को चर्चा में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसके बाद भी प्रतिनिधि चर्चा में शामिल नहीं होते हैं तो इस पर प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा। बता दें कि कुछ दिन पहले एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर ने खाद्य निरीक्षक के साथ सब्जियों की दुकानों का निरीक्षण किया था। इस दौरान दुकानों के बाहर न तो मूल्य सूची लगी थी और न ही किसी भी सब्जी विक्रेता के पास पक्के बिल थे। यही नहीं प्रशासन को उपभोक्ताओं से सब्जियों के अधिक दाम वसूले जाने की भी शिकायतें मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त कुछ दुकानों में गली सड़ी सब्जियां भी पाई गईं। इस पर प्रशासन ने तीन सब्जी विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की थी। प्रशासन के ध्यान में सब्जी खरीदने पर पक्के बिल न दिए जाने का मामला भी ध्यान में लाया गया था।

करसोग विकास खंड के खाद्य निरीक्षक जगतराम वर्मा का कहना है कि एसडीएम ने सभी सब्जी विक्रेताओं के साथ चर्चा करने के निर्देश दिए हैं। इसकी सूचना विभिन्न क्षेत्रों में सब्जी विक्रेताओं को दी गई है। ऐसे में अब आने वाले दिनों में पक्का बिल न दिखाने पर सब्जी की गाड़ियों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed