{"_id":"670fa983503b95e4370a4d51","slug":"bjps-membership-figure-in-himachal-reaches-12-lakh-jamwal-mandi-news-c-90-1-ssml1025-138014-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की सदस्यता का आंकड़ा पहुंचा 12 लाख : जम्वाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की सदस्यता का आंकड़ा पहुंचा 12 लाख : जम्वाल
Thu, 17 Oct 2024 07:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 17 Oct 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर दूसरे चरण की कार्यशाला बुधवार को सुंदरनगर स्थित जिला कार्यालय में हुई। कार्यशाला में विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा का सदस्यता आंकड़ा 12 लाख हो गया है। यह उपलब्धि भाजपा की मजबूत संगठन शक्ति और कार्यकर्ताओं की निष्ठा का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में संगठनात्मक जिला सुंदरनगर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। विधायक ने कार्यशाला में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। राकेश जम्वाल ने कहा कि सरकार जनहित से भटक चुकी है और विकास कार्य करवाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। चुनाव में कांग्रेस ने जनता को झूठी गारंटियां दी थी। कांग्रेस की सरकार अब गारंटियों पर पात्रता की शर्तें लगा रही है। इस कारण किसी भी वर्ग को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज तक महिलाएं 1500 रुपये प्रतिमाह मिलने का इंतजार कर रही है। जो सुविधाएं पूर्व की जयराम ठाकुर सरकार ने जनता को दी थी वह भी खत्म कर दी गई है।
इस अवसर पर विधायक विनोद कुमार, दिलीप ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष हीरालाल, जिला महामंत्री ओम प्रकाश नायक व मीडिया प्रभारी सुरेंद्र पाल भारद्वाज सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।