फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BJP will give 1000 utensils kits to the affected people: Bindal

प्रभावितों को 1000 बर्तन किट देगी भाजपा : बिंदल

Mon, 07 Jul 2025 03:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 03:58 PM IST
विज्ञापन
BJP will give 1000 utensils kits to the affected people: Bindal
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पंगलियुर, सैंज, बाखली का किया दौरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाचन विस क्षेत्र की स्यांज पंचायत के पंगलियुर, सैंज और सराज विस क्षेत्र के बाखली, कुकलाह का दौरा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अगले 48 घंटे के भीतर 1000 बर्तन किट प्रभावितों तक पहुंचाने का निर्णय लिया है। घुमारवीं विस क्षेत्र ने बर्तन किट की एक गाड़ी जिसमें 100 से अधिक किट हैं, सराज के लिए रवाना किया।
बर्तन किट में 1 कुकर, 1 कड़ाही, 6 थाली, गिलास, कटोरियां, चम्मच, चकला, बेलन, बाल्टी, मग इत्यादि हैं। दुख की बात तो यह है कि 2023 और 2024 के आपदा प्रभावितों को सरकार आज तक जमीन नहीं दे पाई है। यह प्रदेश सरकार की विफलता है। इस बारे में सरकार में बैठे लोगों को गंभीरता से सोचना चाहिए।
विज्ञापन

जितना राहत कार्य में प्रदेश सरकार विलंब करेगी, उतना बड़ा नुकसान होगा। जेसीबी और पोकलेन मशीनें धरातल पर दिख नहीं रही हैं और जितनी देरी से इन मशीनों को भेजा जाएगा उतना नुकसान बढ़ता चला जाएगा। लोगों के बगीचे पत्थरों से भर गए हैं, घरों में पानी एवं पेड़ घुस गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में तबाही का आलम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed